• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू में ‘महिला शिक्षा एवं सुरक्षा’ विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित।

Published on: 19 Oct 2026

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के यूथ रेड क्रॉस के तत्वावधान में ‘महिला शिक्षा एवं सुरक्षा’ विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चर का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महिला शिक्षा, सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना तथा समाज में लैंगिक समानता की भावना को प्रोत्साहित करना था।

​मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रोफेसर रोमिका बत्रा सुखीजा ने महिला शिक्षा के महत्व, महिला सशक्तिकरण, कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण तथा कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, आत्मनिर्भर बनने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रेखांकित किया कि शिक्षा और जागरूकता ही महिलाओं को सशक्त बनाने तथा एक सुरक्षित, समावेशी एवं समानतापूर्ण समाज के निर्माण की मुख्य आधारशिला हैं।

​कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर समृद्धि ने महिला शिक्षा एवं सुरक्षा जैसे समसामयिक और महत्वपूर्ण विषय पर व्याख्यान की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को अत्यंत उपयोगी बताया।

​यह एक्सटेंशन लेक्चर विद्यार्थियों को महिला अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में एक अत्यंत सार्थक पहल सिद्ध हुआ।